राम की नगरी अयोध्या में 22 फरवरी को भक्ति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। फाल्गुन शुक्ल पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा श्रीराम जन्मभूमि परिसर में ‘श्रीरामार्चनम्’ कार्यक्रम आयोजित होगा। दिल्ली प्रांत से आए लगभग 100 प्रशिक्षित स्वयंसेवकों का घोष दल मनोहारी घोष वादन और पथ संचलन प्रस्तुत करेगा।