सिवनी: VHSND में पहुंची स्वास्थ्य टीम, राहीवाड़ा-सोनाडोंगरी में गर्भवती महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण व टीकाकरण
Seoni, Seoni | Sep 8, 2026 सिवनी कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदर्शन में सीएमएचओ डॉ. पंकज दुबे और डीपीओ मनोज लारोरकर ने गोपालगंज के राहीवाड़ा और सोनाडोंगरी आंगनवाड़ी केंद्रों में आयोजित VHSND का निरीक्षण किया। मंगलवार को गर्भवती महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण व पोषण सेवाओं की समीक्षा की गई। दोनों केंद्रों पर 6 गर्भवती महिलाओं और 12 बच्चों का टीकाकरण किया गया।