आज दिनांक 18.07.2026 को सर्किट हाउस, रोहतास में माननीय सदस्य, बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग श्री गणेश साव द्वारा जिला के उद्यमियों के साथ बैठक की गई। जिसमें उद्योग से संबंधित सभी मूलभूत समस्याओं एवं उसके निदान के संदर्भ में व्यापक चर्चा की गई। इस क्रम में उद्योग विभाग, बिहार, पटना द्वारा संचालित योजनाओं यथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई), मुख्यमंत्री उद्यमी योजना (एमएमयूवाई) बिहार लघु उद्यमी योजना (बीएलयूवाई), राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद (एस०आई) पी०बी०) एवं स्टार्ट अप विषय पर समीक्षा की गई। आयोग के सदस्य द्वारा इस बात पर खुशी जाहिर की गई कि औद्योगिक गतिविधियां के क्षेत्र में रोहतास जिला पूरे राज्य में इस वर्ष प्रथम आया है। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी उद्यमियों को आश्वासन दिया कि उद्योग से संबंधित किसी भी समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु सरकार कृत संकल्प है। उन्होंने सभी उद्यमियों से अनुरोध किया गया है कि वे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठावें तथा बैंकों एवं अन्य विभागों से संबंधित किसी भी समस्याओं के निदान हेतु उद्योग विभाग एवं जिला प्रशासन तत्पर है। इस बैठक में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र रोहतास एवं परियोजना प्रबंधक द्वारा भाग लिया गया।
#IPRD
#BiharIndustriesDept
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Industries Department, Bihar
Patna, Bihar | Jul 18, 2026