इटारसी: सुखतवा में पेयजल संकट: CM हेल्पलाइन पर शिकायत करने पर विभाग ने दुकानदार को धमकाया, CCTV में कैद
केसला विकासखंड के ग्राम सुखतवा में पेयजल संकट गहराता जा रहा है जिसके चलते सीएम हेल्पलाइन पर पानी की शिकायत करने वाले एक ग्रामीण दुकानदार को धमकाने का मामला सामने मंगलवार सुबह 8 बजे सामने आया है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ग्रामीण विजय सोनी के अनुसार 28 अप्रैल को उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराई थी।