Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
kapilyadav450
No video available
6
यह मोहब्बत कमाई जाती है,लोग पसीने की महक पहचानते हैं। यह प्यार देखकर #AjitAnjum सर भावुक हो गए।
4.4k views |
Hoshangabad Nagar, Hoshangabad
| Sep 6, 2021
#ajitanjum
MORE NEWS
नर्मदापुरम सीवरेज परियोजना की धीमी प्रगति पर मुख्य अभियंता ने जताई नाराजगी, तेजी से कार्य के निर्देश नर्मदापुरम में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत चल रही सीवरेज परियोजना की धीमी प्रगति को लेकर नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के मुख्य अभियंता श्री शैलेन्द्र शुक्ला ने नाराजगी जताई है। श्री शुक्ला ने नर्मदापुरम सीवरेज परियोजना के विभिन्न निर्माणाधीन स्थलों का निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान भूमिगत सीवरेज पाइपलाइन बिछाने तथा मलजल शोधन संयंत्र के निर्माण कार्यों की प्रगति अपेक्षानुरूप नहीं पाई गई। मुख्य अभियंता ने संविदाकार को निर्देश दिए कि कार्यस्थल पर पर्याप्त संख्या में श्रमिक, मशीनरी एवं उपकरण उपलब्ध कराकर कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने मीनाक्षी चौक पर अमृत योजना की क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपलाइन का सुधार कार्य तत्काल पूर्ण कर जलापूर्ति बहाल करने के निर्देश भी दिए। श्री शुक्ला ने संविदाकार को लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने और 30 सितंबर तक सभी सिविल कार्य पूर्ण करने के लिए कार्य सुधार योजना प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने पर अनुबंध की शर्तों के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने मलजल शोधन संयंत्र की बाउंड्री वॉल के आसपास पौधरोपण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक परियोजना अधिकारी श्री संजय पाण्डेय, सहायक परियोजना प्रबंधक श्री राहुल समाधिया, उपयंत्री श्री प्रवीण शाक्य, उपयंत्री श्री अखिल जंबूरकर, केएफडब्ल्यू टीम लीडर एवं संविदाकार के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री नरेन्द्र सहित अन्य तकनीकी स्टाफ उपस्थित रहा। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026
🔹मढ़ई में महिलाओं के सुरक्षित पर्यटन और स्वरोजगार को लेकर कार्यशाला आयोजित 🔹फेडरेशन के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर, पर्यटन सुविधाओं को मजबूत करने की बनाई कार्ययोजना ➡️मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा संचालित महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत इंडियन ग्रामीण सर्विसेस के सहयोग से शुक्रवार को वाटिका होटल, सोहागपुर में पर्यटन स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य मढ़ई एवं पचमढ़ी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाने, उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने तथा पर्यटकों के लिए सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण तैयार करना रहा। ➡️कार्यशाला की अध्यक्षता सोहागपुर एसडीएम डॉ. बविता राठौर ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। इंडियन ग्रामीण सर्विसेस की परियोजना प्रबंधक रीना साहू ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं संस्था के सहयोग से महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा एवं विभिन्न कौशल प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के बाद उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यशाला में नवगठित फेडरेशन की भूमिका, उसकी कार्ययोजना तथा महिलाओं को स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार से जोड़ने पर विस्तार से चर्चा हुई। फेडरेशन के माध्यम से प्रशिक्षित महिलाओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इससे पर्यटन गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने के साथ पर्यटकों, विशेषकर महिला पर्यटकों के लिए सुरक्षित वातावरण विकसित करने में मदद मिलेगी। इंडियन ग्रामीण सर्विसेस के महेश प्रजापति ने फेडरेशन एवं टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर (TFC) पचमढ़ी के संचालन की रूपरेखा साझा की। बताया गया कि टीएफसी के माध्यम से पर्यटकों को स्थानीय एमपीटी इकाइयों के साथ निजी होटल, जिप्सी चालक, टूर गाइड, रेस्टोरेंट, पुलिस एवं स्वास्थ्य सहायता तथा स्थानीय स्मृति चिह्न आदि से संबंधित सुविधाओं की जानकारी एक स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्यशाला में विगत तीन वर्षों में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं इंडियन ग्रामीण सर्विसेस द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के लिए किए गए प्रशिक्षण, रोजगार एवं स्वरोजगार संबंधी कार्यों की भी समीक्षा की गई। एसडीएम डॉ. बविता राठौर ने परियोजना की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के सतत विकास, सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने फेडरेशन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में विभागीय सहयोग का भरोसा दिलाया। जिला पर्यटन प्रबंधक मनोज सिंह ठाकुर ने बताया कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से सुरक्षित पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय महिलाओं और बालिकाओं को पर्यटन आधारित रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मढ़ई और पचमढ़ी जैसे पर्यटन स्थलों पर स्थानीय समुदाय की भागीदारी बढ़ने से पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता के नए अवसर भी तैयार होंगे। कार्यशाला में एमपीटी रिसोर्ट मढ़ई के प्रबंधक अधिकारी अभिनव, डॉ. एमके नीखरा, जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय सोहागपुर के प्रतिनिधि, बालिका छात्रावास की सहयोगी प्रबंधक, फेडरेशन टीम, महिला क्लब सदस्य, होमस्टे संचालक परिवार तथा विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षित महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026
Hoshangabad Nagar, Hoshangabad | Aug 21, 2026
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: सिवनी मालवा में लगा विशेष शिविर, 25 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का मौके पर निराकरण कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत बुधवार को सिवनी मालवा तहसील कार्यालय के जनपद सभागृह में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व एसडीएम श्री विजय राय एवं तहसीलदार श्री नितिन झोड़ ने किया। शिविर में सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर लंबित शिकायतें, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लंबित आवेदन और पीएम-किसान एवं सीएम-किसान योजना से संबंधित तकनीकी त्रुटियों वाली शिकायतों की सुनवाई की गई। अधिकारियों ने मौके पर ही समस्याओं को सुनकर 25 शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर उन्हें बंद कराया। शेष लंबित मामलों में नियमानुसार त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। शिकायतों के त्वरित समाधान पर शिकायतकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रशासन का आभार माना और मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की सराहना की। सभी शिकायतकर्ताओं ने स्वेच्छा से अपनी शिकायतें संतुष्टि के साथ बंद करवाईं। शिविर को सफल बनाने में क्षेत्र के सभी हल्का पटवारी, राजस्व निरीक्षक, नायब तहसीलदार, तहसील कार्यालय के कर्मचारी एवं तकनीकी स्टाफ सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh General Administration Department, MP
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जन्मजयंती पर कलश वंदन एवं समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ रविदास जी की जन्मस्थली काशी से आए कलश को रथ के माध्यम से किया गया रवाना नर्मदापुरम में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, 20 अगस्त से 10 सितंबर तक जिले में भ्रमण करेगा कलश रथ संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर गुरुवार को नर्मदापुरम के चक्कर रोड चौराहे स्थित संत श्री रविदास महाराज मंदिर परिसर में जिला स्तरीय कलश वंदन एवं समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संत रविदास जी की जन्मस्थली काशी से प्राप्त पावन कलश का विधिवत पूजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पावन कलश एवं कलश रथ को जिला मुख्यालय से स्थानीय रविदास मंदिरों एवं ग्राम स्तर तक पहुंचाने के लिए रवाना किया गया। यह कलश रथ 20 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक जिले के निर्धारित मार्गों पर भ्रमण करेगा। कलश रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज के जीवन दर्शन तथा उनके समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। अभियान के माध्यम से समाज में समरसता, भाईचारे और समानता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को रविंद्र भवन में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संत रविदास महाराज जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी जन्मस्थली काशी से आए पावन कलशों का पूजन किया तथा संभागीय प्रतिनिधियों को कलश वितरित किए थे। इसी क्रम में गुरुवार को नर्मदापुरम जिला मुख्यालय पहुंचे पावन कलश का विधिवत पूजन एवं वंदन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, लोकसभा सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, नगर पालिका नर्मदापुरम अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, जनप्रतिनिधि श्रीमती प्रीति शुक्ला, आचार्य पंडित अविनाश मिश्रा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु जैन, श्री अखिलेश खंडेलवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने संत रविदास जी के विचारों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता, समानता और मानव कल्याण के उनके संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Culture, Madhya Pradesh Department of Religious trusts & Endowments, MP General Administration Department, MP
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026