हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ सदर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 680 नशीली गोलियों के साथ दो जनों को किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ सदर थाना पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत दो अलग-अलग कार्रवाई कर 680 नशीली गोलियों सहित दो जनों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पुलिस नशीली गोलियों की सप्लाई को लेकर गहन पूछताछ कर रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देशन में की गई है।