हज़ारीबाग: हजारीबाग नगर निगम ने 2 माह में विकास कार्यों को दी रफ़्तार, जलापूर्ति से ट्रैफिक सिस्टम तक की पहल
हजारीबाग नगर निगम परिषद गठन के बाद बीते दो माह में शहर के समग्र विकास एवं नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उप महापौर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नगर आयुक्त, वार्ड पार्षदों एवं निगम टीम के संयुक्त प्रयास से विकास योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे आम लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।