सहजनवा: बैजलपुर गांव में अज्ञात कारणों से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान और जरूरी कागजात जलकर खाक
गोरखपुर के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पीड़ित सुमित कुमार के अनुसार रात करीब 12 बजे लगी आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया, जिससे दुकान में रखा रोडलाइट, पंखा, सर्चलाइट, सोलर लाइट, केबल वायर सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।