कोल: अमरपुर नहरा से पुलिस ने शातिर अभियुक्त को अवैध छुरा के साथ गिरफ्तार किया, जेल भेजने की कार्रवाई की
Koil, Aligarh | Jan 8, 2025 थाना लोधा पुलिस टीम ने शातिर अभियुक्त गुलफाम उर्फ भूरा पुत्र साकिर निवासी बड़ी मस्जिद वाली गली तालसपुर थाना रोरावर को एक अवैध छुरा के साथ ग्राम अमरपुर नहरा के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस ने धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए बुधवार की शाम जेल भेजने की कार्रवाई की है।