राघोपुर: रुस्तमपुर में ज़मीन मापी के दौरान खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने चले ईंट-पत्थर, 15 घायल
वैशाली जिले के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र में जमीन मापी के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चलाए जाते दिखाई दे रहे हैं।जानकारी के अनुसार काशी राय और उमेश साह के बीच एक कट्ठा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।