रेवाड़ी नगर परिषद विवादों से साथ नहीं छूट रहा है
4.32 करोड़ की सड़क पर बवाल:रात के अंधेरे में निर्माण का ; दुकानदार बोले- सिर्फ खानापूर्ति हो रही,चुनाव से पहले सड़क निर्माण पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव भी सवाल उठा चुके हैं इससे पूर्व ब्रॉस मार्केट की सड़क विवादों में आई थी
रेवाड़ी नगर परिषद विवादों से साथ नहीं छूट रहा है। मई में हुए चुनाव के बाद सत्ता का चेहरा तो बदल गया, कार्यप्रणाली का ढर्रा फिलहाल वहीं दिख रहा है। 4.32 करोड़ की लागत से अग्रसेन चौक से रेलवे चौक तक मुख्य बाजार तक बनी सड़क (सीसी रोड) निर्माण पूरा होने से पहले विवादों में घिर गई है। लेबर रेत पर मेटीरियल डालकर सड़क बनाती दिख रही है।
सड़क निर्माण पर स्थानीय दुकानदारों ने भी सवाल उठाए हैं। चुनाव से पहले सड़क निर्माण पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव भी सवाल उठा चुके हैं। इससे पूर्व ब्रॉस मार्केट की सड़क विवादों में आई थी। जिसके बाद चंडीगढ़ से आई टीम सैंपल लेकर गई, कई माह बीतने के बाद आज तक रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हो पाई।
ऐसे में सड़क निर्माण को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।
रेलवे रोड कि सड़क निर्माण के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। नीचे लेबल बनाया ना बेस, यूं ही रोड़ी डाल दी। नीचे कूड़ा दबा पड़ा है। रात को तीन बजे कौन दुकानदार आए। मामूली बरसात में पानी भर जाता है। कोई कुछ नहीं, ना साइड सही सही है, ना कुछ और सही है।
उस तरफ ऊंचा कर दिया, इस तरफ नीचा कर दिया। ना इसमें ढाल है और ना कुछ। ऐसे बनाया है, जैसे खानापूर्ति है।
इन पर भी उठे थे सवाल
इससे पहले नगर परिषद द्वारा मानसून से पहले नालों और सीवरेज की सफाई और डोर- टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का टेंडर देने पर भी सवाल उठे थे। मानसून की बरसात शुरू होने तक 50 फीसदी नालों और सीवरेज की सफाई नहीं हो पाई थी। जिससे मामूली बरसात के बाद पूरे शहर में जलभराव देखने को मिला।
करीब 5 माह से अधिक समय बीतने के बावजूद कूड़ा कलेक्शन अभी तक भी पटरी पर नहीं लौट पाया है।
Rewari, Rewari | Jul 28, 2026