बेगूसराय: मुहर्रम पर्व को लेकर कारगिल भवन में DM की अध्य्क्षता में हुई बैठक, कई बिंदुओ पर हुई चर्चा
मोहर्रम पर्व को लेकर कारगिल भवन में DM श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि जिले में मोहर्रम का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है.