जमुई: पुरानी रंजिश में युवक पर डंडे से हमला, सिर फूटा; पुलिस ने सदर अस्पताल में की कार्रवाई
Jamui, Jamui | Jul 1, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के हरनाहा गांव में पुरानी कहासुनी को लेकर बुधवार की दोपहर 1 बजे के करीब एक युवक पर डंडे से हमला कर दिया गया। हमले में 38 वर्षीय राजकुमार मोदी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज किया गया। घायल ने गांव के ही एक युवक पर पीछे से हमला करने का आरोप लगाया है।