गुरूर: ग्राम सनौद में मनाया जाएगा प्रदेश स्तरीय मां भानेश्वरी जयंती महोत्सव, सफल आयोजन के लिए साहू संघ की बैठक संपन्न
Gurur, Balod | Apr 16, 2026 वृहद स्तर पर होने वाले इस आयोजन को लेकर साहू संघ द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है, 30 हजार से अधिक सामाजिक बंधु इस आयोजन में शामिल होंगे। CM, डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री सहित प्रदेश के अन्य मंत्री, समाज के प्रमुख पदाधिकारी भी मंचासीन होंगे। बैठक में मुख्य मंच के अलावा पेयजल, भोजन,पार्किंग विद्युत जैसे अन्य व्यवस्थाओं को सुविधाजनक बनाने हेतु चर्चा की गई।