परैया: परैया थाना क्षेत्र के बाली गांव से पुलिस ने अवैध खनन में लगे 2 ट्रैक्टर ट्राली को किया जब्त, थाना में FIR किया गया दर्ज
Paraiya, Gaya | Jun 7, 2026 परैया थाना क्षेत्र के पहरा पंचायत स्थित बाली से अवैध बालू लाद रहे 2 ट्रैक्टर को मोरहर नदी घाट से पुलिस द्वारा पकड़ा गया। गुप्त सूचना पर हुई छापामारी में पुलिस वाहन को देखकर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। SHO सुनिता कुमारी ने बताया कि जब्त दोनो ट्रैक्टर पुलिस पर हमला मामले के दो अभियुक्त की है। दोनों के खिलाफ खनन विभाग द्वारा FIR दर्ज कर कराया गया जायेगा।