विदिशा: पुलिस ने 310 लीटर डीजल चुराने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, कार सहित ₹10.28 लाख का सामान जब्त, 5 अप्रैल को हुई थी चोरी
सिविल लाइन पुलिस मे बुधवार शाम 6 बजे 310 लीटर डीजल चुराने वाले आरोपी को रायसेन जिले के मोडीकोडी से किया गिरफ्तार,आमिर खान ने 5 अप्रैल को हाईवे बाईपास पर एक स्थान पर खड़े ट्रक के टैंकर से इसे चुराया था,बताया गया कि 5 अप्रैल को राजेश कुर्मी इंदौर से ट्रक मे माल लेकर और टैकर मे डीजल भरवा कर दमोह की ओर जा रहा था,विदिशा के पास से गुजरने के दौरान चोरी की गई।