बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के कुशमी मुसहरी स्थित मां तारा ज्वेलर्स की दुकान में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय हुई जब दुकान के मालिक सुमित सोनी अपने परिवार के साथ शादी समाहरो में बाबा धाम गए हुए थे।