स्पाइसजेट पर यात्री ने लगाया फ्लाइट कैंसिल होने के बाद रिफंड न देने से एयरपोर्ट पर मचा बवाल।
श्रीनगर से मुंबई जा रहे एक यात्री ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा करते हुए स्पाइसजेट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यात्री के मुताबिक, वह 19 अगस्त को श्रीनगर से दिल्ली होते हुए मुंबई जा रहा था।
यात्री का कहना है कि श्रीनगर से दिल्ली की फ्लाइट समय पर पहुंची और शाम करीब 4 बजे वह दिल्ली पहुंच गया। उसकी अगली फ्लाइट रात 8 बजे दिल्ली से मुंबई के लिए थी। इसी दौरान गूगल पर देखने पर उसे अपनी दिल्ली-मुंबई फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी मिली।
इसके बाद यात्री स्पाइसजेट के काउंटर पर पहुंचा और फ्लाइट कैंसिल होने की पुष्टि की। उसके अनुसार, एयरलाइन की ओर से उसे बताया गया कि टिकट का रिफंड किया जाएगा और आगे की यात्रा की व्यवस्था उसे खुद करनी होगी।
यात्री का दावा है कि अब तक उसे रिफंड नहीं मिला है। मजबूरी में उसे उसी दिन दूसरी फ्लाइट का टिकट लेना पड़ा, जिससे उसका अतिरिक्त खर्च बढ़ गया। #viralreelschallenge #viralchallenge #ChallengeAccepted #accountability #photography #photooftheday #photographychallengechallengeraphychallengechallenge #photographychallengechallenge #photographychallenge #videoediting
Bihar, India | Aug 23, 2026