खाकी में बढ़ता महिला सम्मान, सुरक्षा की नई पहचान!
जमुई की धरती से निकली यह तस्वीर महिला सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और राष्ट्र सेवा के जज्बे का प्रतीक है।
जमुई के मलयपुर स्थित बिहार पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में आज एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण पल देखने को मिला। 581 प्रशिक्षु महिला सिपाहियों ने 216 दिनों के कठिन प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा कर पुलिस सेवा में अपना कदम रखा।
दीक्षांत परेड में महिला जवानों का आत्मविश्वास, अनुशासन और जोश देखने लायक था। कदम से कदम मिलाकर चलती इन बेटियों ने साबित कर दिया कि वे केवल अपने परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
अब ये प्रशिक्षित महिला सिपाही बांका, मुंगेर और बेगूसराय जिलों में अपनी सेवाएं देकर कानून व्यवस्था को मजबूत करेंगी और आम जनता के विश्वास की नई मिसाल बनेंगी।
✨ बेटियों के हौसले को सलाम... खाकी की यह नई ताकत बिहार की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी।
#Jamui #BiharPolice #WomenInKhaki #MahilaShakti #NariShakti #PassingOutParade #Malaypur #JamuiNews #BiharNews #WomenEmpowerment #PoliceService #ProudMoment #JaiHind #SevanTakNews
Sono, Jamui | Jun 20, 2026