बीसलपुर: अधकटा गांव में ट्रैक्टर से दबकर दो महिलाओं की मौत के मामले में बरखेड़ा पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर किया मुकदमा दर्ज
अधकटा गांव में ट्रैक्टर से दबकर दो महिलाओं की मौत के मामले में बरखेड़ा पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव अधकटा निवासी नन्हेंलाल ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया है कि 18 जनवरी की दोपहर 2:30 बजे उसकी पत्नी सोमवती व फकीरे लाल की पत्नी बसंतो देवी घर के बाहर बैठी थी तभी ट्रैक्टर ने बिजली के खंबे में टक्कर मारी इसके बाद ट्रैक्टर चालक दोनों महिलाओं को कुचलता हुआ चला गया जिसमें सोमवती व बसंतो देवी की मौके पर मौत हो गई थी।