बीसलपुर: बीसलपुर में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस का पर्व सरकारी व प्राइवेट संस्थानों मे किया गया ध्वजारोहण बच्चों ने निकाली रैली
बीसलपुर नगर में गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें सरकारी प्राइवेट संस्थानों में झंडा फहराया गया इसके बाद मिठाई वितरण का कार्यक्रम हुआ। विद्यालय के स्कूली छात्र-छात्राओं ने नगर में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में झांकियों के साथ रैली धूमधाम के साथ निकली जहां छात्र-छात्राएं लगातार 26 जनवरी अमर रहे, भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे।