पाली: कस्बा पाली एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश से फसलों को हुआ भारी नुकसान
Pali, Lalitpur | May 5, 2026 पाली एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार रात्रि के समय अचानक तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई जिसके चलते आम की फसले झड़ गई। वहीं जायद के दौरान बोई हुई मूंग आदि की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाने की आशंका दिखाई दे रही है। बारिश होने के कारण तेज गर्मी से राहत दिखाई दे रही है।