Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
किसान
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
महाराष्ट्र
akhileshsoni69
1
सहकार भारती का अभ्यास वर्ग सम्पन्न हुआ मंडला :- नर्मदा नगरी मंडला में 5 जिलों का जिसमें मंडला,बालाघाट,सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा के के सदस्य हुए शामिल आगामी कार्यक्रमों एवं प्रशिक्षण के विषय में हुई चर्चा।
1.9k views |
Mandla, Mandla
| Apr 12, 2026
#national
#politics
#miscellaneous
MORE NEWS
डायरिया रोको अभियान: ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण फील्ड टेस्ट किट से जल गुणवत्ता जांच, जल शुद्धिकरण की जानकारी एवं आवश्यक सामग्री का किया गया वितरण डायरिया रोको अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खंड मंडला द्वारा विकासखंड बिछिया की 71 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायकों के लिए जल गुणवत्ता परीक्षण एवं सुरक्षित पेयजल प्रबंधन विषयक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बिछिया श्री आर.के. मंडावी एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री श्री राजकुमार उइके उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में जल की गुणवत्ता की नियमित जांच एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि डायरिया रोको अभियान के अंतर्गत जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए ग्राम स्तर पर जल स्रोतों की नियमित निगरानी, जल शुद्धिकरण तथा जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है। प्रतिभागियों को जल के भौतिक, रासायनिक एवं जीवाणु परीक्षण की विधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से पीएच, क्लोराइड, फ्लोराइड, आयरन, अवशिष्ट क्लोरीन, नाइट्रेट, अमोनिया, अल्केलिनिटी तथा टर्बिडिटी सहित विभिन्न जल गुणवत्ता मानकों की जांच का व्यवहारिक प्रदर्शन किया गया। साथ ही सोडियम हाइपो क्लोराइड के माध्यम से पेयजल शुद्धिकरण की प्रक्रिया एवं उसके सुरक्षित उपयोग की जानकारी भी दी गई। प्रशिक्षण के उपरांत ग्राम पंचायतवार फील्ड टेस्ट किट, सोडियम हाइपो क्लोराइड, रिफिल पैक एवं बैक्टो वॉयल्स का वितरण किया गया, ताकि ग्राम स्तर पर नियमित रूप से जल गुणवत्ता परीक्षण एवं जल शुद्धिकरण की गतिविधियां संचालित की जा सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से विकासखंड समन्वयक श्री जयंत मेश्राम, श्री उमा गणेश लोधी एवं श्री डी.एस. सिरसाम सहित स्वास्थ्य विभाग तथा जनपद पंचायत बिछिया के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh
Mandla, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026
जनकल्याण शिविर में विभिन्न विभागों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 28 आवेदन प्राप्त विकासखंड बीजाडांडी के ग्राम पंचायत टिकरिया में मंगलवार को जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। बुधवार को खण्ड स्तरीय शिविर का अयोजन ग्राम देवरी में किया जायेगा। मंगलवार को आयोजित शिविर में विकासखंड स्तर से सभी विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की तथा उपस्थित ग्रामीणजनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया। शिविर में विभिन्न विभागों को कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से राजस्व विभाग को 7, स्वास्थ्य विभाग को 1, विद्युत विभाग को 2, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को 1, जनपद पंचायत को 15, शिक्षा विभाग को 1 तथा वन विभाग को 1 आवेदन प्राप्त हुआ। शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती वाशंती दुबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा उनकी समस्याएं एवं आवेदन प्राप्त किए। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Mandla, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर क्विज व भाषण प्रतियोगिता आयोजित, छात्रों ने दिखाया उत्साह शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की पहल मेरा युवा भारत के अंतर्गत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें एनएसएस एवं एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम विद्यालय की प्राचार्य कल्पना नामदेव के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। शिक्षक विपिन लखेरा ने मंच संचालन करते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि डॉ. मुखर्जी एक महान शिक्षाविद, प्रखर विचारक और सच्चे राष्ट्रभक्त थे। प्राचार्य कल्पना नामदेव ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। शिक्षक आर.के. हरदहा ने भी डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों से उनके विचारों को आत्मसात करने की अपील की। कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी प्रवीण अग्रवाल, मेरा युवा भारत कार्यक्रम अधिकारी रघुनंदन झारिया, सहायक कर्मचारी अनुराग राय, युवा भारत के स्वयंसेवक शिवम ठाकुर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास की भावना को नई ऊर्जा प्रदान की। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of School Education, Madhya Pradesh
Mandla, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026
आश्रम एवं छात्रावासों के निरीक्षण में दिए गुणवत्ता और सुरक्षा के निर्देश सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डॉ. अरूण शुक्ला ने विकासखंड बीजाडांडी के भ्रमण के दौरान आदिवासी कन्या आश्रम डोंगरी, माता शबरी आवासीय विद्यालय कन्या शिक्षा परिसर तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बीजाडांडी का निरीक्षण किया। कन्या आश्रम में छात्राओं की कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को प्रतिदिन शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निरीक्षण में आश्रम एवं छात्रावासों में स्वच्छता, शौचालयों की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था तथा परिसर की नियमित सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही प्रत्येक माह विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा शासन द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से उपलब्ध कराने के निर्देश। सहायक आयुक्त ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को क्षेत्र के सभी विद्यालयों, छात्रावासों एवं आश्रमों का नियमित निरीक्षण कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक समाधान करने के लिए भी कहा गया। इस दौरान बीईओ, बीआरसी सहित संबंधित मौजूद रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh
Mandla, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026
बाढ़ सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट! एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम ने रंगरेजघाट और सहस्त्रधारा घाट का बारीकी से निरीक्षण किया।भारी बारिश और बाढ़ की संभावना को देखते हुए उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla
Mandla, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026