प०सिंहभूम जिला के कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने भाजपा पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा महिलाओं के अधिकारों के नाम पर सिर्फ राजनीतिक लाभ लेना चाहती है, जबकि जमीनी स्तर पर महिलाओं को वास्तविक सशक्तिकरण देने में पूरी तरह विफल रही है। त्रिशानु राय ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगा रही है।