हसनपुर: रहरा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या की, पुलिस ने किया गिरफ्तार
रहरा पर वादी महावीर पुत्र रामभरोसे निवासी ग्राम मचौना की मढ़ैया, थाना सहसवान, जनपद बदायूं द्वारा तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उसके बहनोई रामफल पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्राम पौरारा, थाना रहरा, जनपद अमरोहा ने पारिवारिक/आपसी विवाद के चलते उसकी बहन उर्मिला पत्नी रामफल के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।