Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
image
image
image

आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में थाना सोनवा पुलिस द्वारा मॉक ड्रिल एवं मोटरसाइकिल मार्च किया गया पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने तथा जनसामान्य में सुरक्षा एवं विश्वास का भाव बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 24.06.2026 को क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना सोनवा परिसर में पुलिस बल को दंगा नियंत्रण उपकरणों एवं सुरक्षा संसाधनों के प्रयोग संबंधी मॉक ड्रिल कराई गई। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस कर्मियों को कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण, आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने तथा उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस बल को आगामी मोहर्रम पर्व के दौरान सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी निर्वहन करने हेतु ब्रीफ किया गया। तत्पश्चात क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सोनवा मय पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर मोटरसाइकिल मार्च किया गया। मोटरसाइकिल मार्च के दौरान दिकौली चौराहा, रत्नापुर, धुसवा, कस्बा चिचड़ी, ग्राम चंद्रखा, तुलसीपुर, चौगोई चौराहा, कुम्हारन पुरवा, खलीफतपुर, कस्बा नासिरगंज, ग्राम लक्ष्मणपुर, ग्राम बरदेहरा, फतुहापुर तथा कस्बा लक्ष्मणनगर* सहित अन्य क्षेत्रों में भ्रमण किया गया। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का संदेश देते हुए आगामी मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का अनुरोध किया गया तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। #policeofficer #police #viralnews #CrimeNews #मोहर्रम #UPNews #श्रावस्ती #Shravastinews #sbnewsup

Jamunaha, Shravasti | Jun 24, 2026