निकुंभ। कस्बे और आसपास के क्षेत्र में रविवार शाम पौने छह बजे शुरू हुई तेज बारिश लगभग पौन घंटे तक चली। दस मिनट बाद मक्का के बीज और कंचे जैसे छोटे-बड़े ओले गिरने लगे। तेज बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। बारिश रुकते ही मौसम खुशनुमा और वातावरण ठंडा हो गया।