कांके: रांची के बिरसा चौक के पास केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक, दो बाइक सवार गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jul 20, 2024 रांची के बिरसा चौक के पास केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक हुई है। उनके कारकेट के बीच में एक बाइक पर सवार दो युवक घुस गए। हालांकि इस दौरान वहां मौजूद पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। बाइक लेकर घुसे दोनों युवकों की पहचान हो गई है। एक युवक का नाम अंकित और दूसरे का नाम मोहित है।