कांके: रांची के रिम्स अस्पताल पहुंचे असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, घायल सहायक पुलिसकर्मियों से की मुलाक़ात
Kanke, Ranchi | Jul 20, 2024 रांची के रिम्स अस्पताल पहुंचे असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा। रिम्स में उन्होंने घायल सहायक पुलिसकर्मियों से मुलाक़ात की। बता दें कि स्थायीकरण और वेतन वृद्धि सहित कई मांगों को लेकर सीएम आवास घेराव के दौरान सहायक पुलिसकर्मियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया था। जिसमे एक दर्जन से अधिक सहायक पुलिस कर्मी घायल हो गए थे।