कांके: रांची पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल
Kanke, Ranchi | Jul 20, 2024 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची पहुंच गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित बीजेपी के विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे, और सभा को सम्बोधित करेंगे। बीजेपी के विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में राज्यभर से बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे हैं।