कांके: मोरहाबादी से सीएम आवास का घेराव करने निकले पारा टीचरों पर छोड़े गए आंसू गैस के गोले
Kanke, Ranchi | Jul 20, 2024 रांची के मोरहाबादी मैदान से वेतनमान सहित कई मांगों को लेकर सीएम आवास घेरने निकले पारा टीचरों का पुलिस से भिड़ंत हो गया। पुलिस ने पारा शिक्षकों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। बता दें कि झारखंड के पारा शिक्षक हजारों की संख्या में मोरहाबादी से सीएम आवास का घेराव करने निकले थे। वहीं दूसरी तरफ भारी संख्या में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका।