सिमरिया: सिमरिया सहित जिले के सभी मध्यप्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया
Simariya, Panna | Feb 25, 2025 कलेक्ट्रेट कार्यालय में आज सिमरिया सहित जिले से सभी सहकारिता समितियों में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री, सहकारिता मंत्री व खाद्य मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और जल्द अपनी मांगे पूरी नही होने पर भोपाल में उग्र प्रदर्शन एवं घेराव करने की चेतावनी दी।