सिमरिया: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने अधकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Simariya, Panna | Feb 24, 2025 आगामी माह में सीएम हेल्पलाइन की प्रतिमाह की ग्रेडिंग में खराब प्रदर्शन पर संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उक्ताशय के निर्देश कलेक्टर द्वारा आज को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई साप्ताहिक समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान सिमरिया सहित जिले के विभिन्न विभागीय अधिकारियों को दिए गए।