सिमरिया: नामांतरण के लिए 6 साल से भटक रहा परिवार, कलेक्टर को सौंपा आवेदन, एसडीएम व तहसीलदार ने नहीं माना मुख्यमंत्री का आदेश
Simariya, Panna | Feb 21, 2025 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा जमीनों की खरीद बिक्री की प्रक्रिया को आसान बना कर हाथों हाथ नामांतरण के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन शाहनगर एसडीएम व तहसीलदार मुख्यमंत्री के इस आदेश को नहीं मानते, शायद इसी वजह से जमीन क्रेता का परिवार 6 साल से नामांतरण के लिए भटक रहा है। जिससे परेशान होकर पीड़ित ने कलेक्टर लो आवेदन सौंप मदद की गुहार लगाई।