पीरो: हथियार के साथ डांस का वीडियो वायरल, पीरो में चर्चाओं का बाजार गर्म
Piro, Bhojpur | Jul 1, 2026 पीरो में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में हथियार लहराते हुए नर्तकियों के साथ डांस करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो के बैकग्राउंड में जाति सूचक गानों पर माहौल बनाने की कोशिश भी की जा रही है, जिससे मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया है।