जहर मुक्त बड़ी सादड़ी संघर्ष समिति ने क्षेत्र में फैले जिंक अपशिष्ट फ्यूमिंग स्लैग को हटाने की मांग को लेकर 8 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की घोषणा की है। समिति ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई में तेजी लाने की मांग की। समिति का कहना है कि जहरीला अपशिष्ट पर्यावरण को नष्ट कर सकता है।