चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चाईबासा स्थित बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को 4 बजे खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में सेरसा चक्रधरपुर ने एस० आर० रूंगटा ग्रुप को 61 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।दीपक यादव की शानदार शतकीय पारी (131 नाबाद) इस जीत की सबसे बड़ी आधारशिला रही।