Public App Logo
रायपुर में जॉनी का हत्यारा जगीरा गिरफ्तार, डागा बिल्डिंग के पास दिया था हत्या की वारदात को अंजाम रायपुर के डागा बिल्डिंग के पास हुई हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी नदीम खान उर्फ जगीरा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कंबल छीनने और पेशाब करने की बात को लेकर मृतक जॉनी और आरोपी के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पत्थर से जॉनी के सिर पर कई वार किए और मौके से फरार हो गया। हत्या के बाद आरोपी नागपुर पहुंच गया और अलग-अलग स्थानों पर हुलिया बदलकर रह रहा था। पुलिस ने लगातार सूचना तंत्र सक्रिय रखते हुए आरोपी की तलाश की और उसके रायपुर लौटने की जानकारी मिलने पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद किया गया है। #RaipurNews #RaipurCrime #MurderCase #PoliceAction #ChhattisgarhNews - Chhattisgarh News