सहारनपुर: सहारनपुर में 1.20 लाख के नकली सिक्के बरामद, दो गिरफ्तार; दुकानों पर चलाने के बदले मिलता था 10% कमीशन
सहारनपुर में नकली नोटों के बाद अब नकली सिक्कों का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार सुबह 11 बजे 20 रुपए के नकली सिक्कों की करीब 1.20 लाख रुपए की खेप बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आवास विकास कॉलोनी निवासी कुलदीप और विपिन के रूप में हुई है।