भोरे: पडरौना के पास पुलिस की कार्रवाई में 70 लीटर शराब व बाइक बरामद, तस्कर फरार, दुर्घटना की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
भोरे थाना क्षेत्र के पडरौना मोबाइल टावर के पास पुलिस ने कार्रवाई कर जहां 70 लीटर शराब के साथ एक बाइक को बरामद किया। वहीं तस्कर फरार बताया गया है। पुलिस ने तस्करों की पहचान कर भरपटिया गांव के अमित यादव सहित तो तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को पडरौना मोबाइल टावर के पास दुर्घटना होने की सूचना मिली थी।