मुज़फ्फरनगर: पूर्वजों की 36 बीघा जमीन बचाने की लड़ाई में उतरा किसान अब्दुल गफ्फार का परिवार, दबंग रिश्तेदार लगातार दे रहे हैं धमकियां
पुरबालियान में एक किसान अपने पूर्वजों की जमीन बचाने के लिए प्रशासन के दरवाज़े खटखटा रहा है। अब्दुल गफ्फार पुत्र मंगत का आरोप है कि चकबंदी प्रक्रिया में साजिशन उसकी 36 बीघा उपजाऊ पैतृक भूमि छीनने की कोशिश की जा रही है। गफ्फार ने डीएम और एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी जमीन पक्की सड़क से सटी हुई और बेहद उपजाऊ है,ओर उन्हें बंजर भूमि दी जा रही है।