मुज़फ्फरनगर: प्यार के दुश्मन बने परिजन, प्रेमी युगल ने कहा- दे रहे हैं लगातार जान से मारने की धमकी, अलग जाति में शादी पर भड़के परिजन
जानसठ थाना क्षेत्र के एक प्रेमी जोड़े ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। दोनों का आरोप है कि उनके परिवार वाले उनके प्यार के दुश्मन बन गए हैं और उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। एक ही गांव के रहने वाले सोनू और शालू ने बताया कि उन्होंने 1 नवंबर को आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली.