मुज़फ्फरनगर: दूधली में चकबंदी विवाद भड़का, ग्रामीणों ने नक्शा-23 रद्द करने को धरना दिया, विधवा महिला बोली- 'प्रधान की नजर मेरी जमीन पर'
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दूधली में चकबंदी को लेकर विवाद गहरा गया है। गांव के सैकड़ों किसान चकबंदी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और नक्शा-23 को तुरंत रद्द करने की मांग कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि गांव के 90% लोग नक्शे से असंतुष्ट हैं, फिर भी अधिकारियों द्वारा आपत्तियां दर्ज कराने का दबाव बनाकर उन्हें लंबी कानूनी प्रक्रिया में धकेला जा रहा है।