मुज़फ्फरनगर: कुतुबपुर में ग्राम समाज की भूमि पर मस्जिद निर्माण विवाद, संयुक्त हिंदू महासंघ ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
छपार थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर में ग्राम समाज की भूमि पर कथित अवैध कब्जे और मस्जिद–मदरसा निर्माण को लेकर विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को संयुक्त हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता भारी संख्या में डीएम कार्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन करते हुए डीएम को एक ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि इस भूमि पर निर्माण जारी रहने से सामाजिक तनाव पैदा होने की आशंका है।