गोमिया: गोमिया मोड़ पर CCTV सक्रिय, यातायात नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी नजर
Gumia, Bokaro | Jul 14, 2026 गोमिया वासियों के लिए जरूरी सूचना है। गोमिया मोड़ पर नया CCTV कैमरा अब पूरी तरह चालू कर दिया गया है।मंगलवार समय एक बजे बताया गया कि प्रशासन का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करवाना है।नए निर्देशों के अनुसार अब सभी दोपहिया चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा । चारपहिया में सीट बेल्ट लगाना जरूरी है।