गुना नगर: लक्ष्मीबाई चौराहे से पुरानी तहसील तिराहा तक अतिक्रमण हटाया गया,चला सफाई अभियान
गुना के तहसील बमोरी में लक्ष्मीबाई चौराहे से पुरानी तहसील तिराहा तक के क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने का अभियान कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह के आदेशानुसार चलाया गया। इस अभियान में राजस्व, पुलिस और जनपद पंचायत के संयुक्त अमले ने दुकानों के सामने बने चबूतरों और छज्जों को हटाया।