कर्वी: चित्रकूट पुलिस ने वारंटियों पर किया बड़ा एक्शन, अलग-अलग थानों से 7 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
चित्रकूट S Pअरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थाना पुलिस टीमों ने 7 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। रविवार शाम 5 बजे जारी प्रेसनोट के अनुसार रैपुरा, मारकुण्डी, मऊ, सरधुवा और कर्वी कोतवाली पुलिस ने सड़क दुर्घटना, मारपीट, चोरी, आबकारी अधिनियम, मानहानि और आईटी एक्ट से जुड़े मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश।