सिकंदरा: नसीरपुर गांव के पास नहर में मिला युवक का शव, बाजार के लिए घर से निकला था, घटनास्थल पर खड़ी मिली बाइक, जांच शुरू
सिकंदरा थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव के पास से निकली नहर में शनिवार सुबह करीब नौ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव उतराता मिला। शव दिखाई देने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सिंगरौली गांव निवासी सावंत सिंह यादव शुक्रवार दोपहर ईंट