कोईलवर: स्कॉर्पियो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, मौके पर पहुंची गीधा थाना पुलिस
आरा–पटना फोरलेन पर ज्ञानपुर गांव के समीप मंगलवार की रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान रघुटोला गांव निवासी दरोगा राय के रूप में हुई है। इस संबंध में गिधा थाना के अपर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बुधवार की सुबह 11:00 बजे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से घटना की जानकारी दी।