बीकानेर: जन्म-मृत्यु पंजीकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, कलेक्टर ने पहचान पोर्टल पर 100% पंजीकरण के दिए निर्देश
बीकानेर कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू की अध्यक्षता में जन्म-मृत्यु पंजीकरण की जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित हुई। एडीएम ने निर्देश दिए कि सभी सरकारी अस्पतालों में जन्म, मृत्यु और मृत-जन्म की प्रत्येक घटना का पहचान पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित क